kanchan singla

Add To collaction

कर्म एक संदेश हैं...!!

जीवन एक यात्रा है

कर्म एक संदेश हैं...!!

नेकी की राह जो थमेगा
वो ईश्वर का नूर पाएगा।।

जो गर भटक गया तू पथ मार्ग से
 क्रूरता की सीमा लांघेगा
 जीवन भर जलता रहेगा
 पर सुकून कहीं ना पाएगा ।।

तेरे ही कर्म तुझको भुगतने होंगे
अच्छे और बुरे सबका हिसाब होगा
आज नही तो कल तुझे इसका एहसास होगा।।

दया और सम्मान का भाव जो तू बटेंगा
वही तुझको फिर लौट कर मिल जाएगा
जिस दिन तू इस जीवन से जाएगा
तेरे कर्मों का बही खाता वहीं
ईश्वर के समक्ष खोला जाएगा ।।

आंख खोल ले मुसाफिर तू
तेरा कुछ नही यहां अपना
ईश्वर का दिया सब कुछ
एक दिन उसी का हो जाएगा ।।

तेरी नियति है बस कर्म करने की
तू वही करता जा
अपने अच्छे कर्मों का संदेश
संसार में फैला कर जा ।।


प्रतियोगिता - 31 मार्च २०२२
लेखिका - कंचन सिंगला
कॉपी राइट रिजर्व
©®©®©®©©©®

   14
6 Comments

Shnaya

02-Apr-2022 02:13 AM

Very nice 👌

Reply

Shrishti pandey

01-Apr-2022 09:38 PM

Nice

Reply

Punam verma

01-Apr-2022 08:38 AM

Very nice

Reply